January 16, 2025

—यूपीएसआईडीए ने मुख्य सचिव का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया स्वागत।

आ स. संवाददाता

कानपुर। नगर में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के दौरे पर यूपीएसआईडीए में उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीएसआईडीए) में उन्होंने भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, जिलाधिकारी राकेश कुमार  (यूपीएसआईडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उनका स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कई गणमान्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी हैं, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। औद्योगिक विकास और राज्य के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए उनके द्वारा नगर में दौरा किया गया। इस दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न अधिकारियों और उद्योगपतियों के साथ बातचीत की और औद्योगिक विकास पर चर्चा की। मुख्य सचिव ने इस कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिसमें आगामी दीपावली त्योहार को लेकर संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए और  विशेष रूप से पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग के साथ जिलाधिकारी को सतर्कता व सजगता के साथ दीपावली पर्व को संपन्न कराएं जाने के आदेश दिये। नगर में होने वाली अग्नि घटनाओं पर चर्चा कर सभी को मानकों का अनुपालन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक विकास के लिए भी कई परियोजनाओं पर चर्चा की।

Related News