January 18, 2026

संवाददाता
कानपुर।
बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र में स्थित नारायण फिलिंग स्टेशन पर आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। घटना के समय पेट्रोल पंप पर मौजूद गौरव यादव ने बताया कि वह एक डीसीएम में डीजल भरने के बाद रेस्टरूम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रोशनी के साथ जोरदार धमाका हुआ।
बिजली गिरने से पेट्रोल पंप की छत पर लगे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय वहां मौजूद लोग भयभीत हो गए। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

Related News