January 18, 2026

संवाददाता

कानपुर।  कल्याणपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत दूल के मजरा हेतपुर में सड़कों की स्थिति खराब है। मुख्य मार्ग पर टूटी नालियों से जमा पानी ने लोगों का आवागमन बाधित कर दिया है। सड़क पर करीब 2 फीट तक पानी भरा हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या हर बरसात में सामने आती है। नालियों की सफाई नहीं होती और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। लोगों को सड़को पर भरे पानी में चलना पड़ता है। जलभराव से जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीण संदीप और संतोष कुमार ने बताया कि इस समस्या से ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया है। 

ग्राम प्रधान सुभाष सक्सेना ने कहा है कि सरकारी पैसा पास नहीं हो रहा है,जैसे ही विकास कार्य के लिए पैसा आएगा, तत्काल नालियों की साफ सफाई करवाई जाएगी। स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में कठिनाई हो रही है। महिलाएं अपने दैनिक कार्य नहीं कर पा रही हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़कों की मरम्मत और पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। 

Related News