July 15, 2025

संवाददाता

कानपुर।  बिल्हौर में एक विधवा महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला के घर में घुसकर बलात्कार का प्रयास किया।
महिला के पति की 13 जून को मौत हुई थी। तेरहवीं के बाद सभी रिश्तेदार अपने घर लौट गए थे। महिला अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी संतराम रात में उसके घर में घुस आया। उसने महिला को दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा।
महिला की चीखें सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग आने लगे, तो आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। 

कुछ देर बाद वह फिर घर में घुसा और महिला को जान से मारने की धमकी दी। 

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एसीपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।