February 7, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी यूनियन ने पुरानी पेंशन बहाली और ठेका प्रथा समाप्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ से जुड़ी यूनियन 30 जनवरी तक आयुध निर्माणी कानपुर के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन कर रही है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में रक्षा मंत्रालय के सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती और ठेका श्रमिकों को स्थायी रोजगार देना शामिल है। साथ ही, आयुध निर्माणी के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति तक सरकारी कर्मचारी बने रहने की गारंटी और प्रसार भारती मॉडल लागू करने की मांग की गई है। यूनियन ने नई पेंशन स्कीम को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग भी रखी है।
आंदोलनकारियों की अन्य प्रमुख मांगों में रक्षा मंत्रालय के सभी मृतक आश्रितों को 100 प्रतिशत छूट के साथ अनुकंपा नियुक्ति और 1 जनवरी 2026 से आठवें वेतन आयोग को लागू करना शामिल है। 

इस आंदोलन में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवेंद्र सागर शर्मा, वेद व्यास मणि के साथ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मंत्री कमल किशोर समेत कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।