July 10, 2026

संवाददाता
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान बड़ागांव निवासी 55 वर्षीय सुनीता पत्नी उमेश के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को डीएफसीसी डाउनलाइन पर सुबह करीब छह बजे रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
परिजनों ने बताया कि सुनीता की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। वह अक्सर घर से निकलकर रेलवे ट्रैक के आसपास टहलने चली जाती थीं। शनिवार सुबह भी वह करीब पांच बजे घर से निकली थीं। मृतका के परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
कुछ देर बाद ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक किनारे एक महिला का शव पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और मृतका की पहचान की।
महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *