May 19, 2026

• सिंहपुर में हो रही प्लाटिंग को दिया ध्वस्तीकरण नोटिस।

संवाददाता 

कानपुर। अवैध निर्माणो के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कानपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल (जोन-1बी) के विषेष कार्याधिकारी – उपजिलाधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध निर्माणो के सीलिंग की कार्यवाही सम्पन्न की गयी।

सिंह प्रापर्टी साॅल्यूशन के स्वामी देशराज चैहान व अन्य के ग्राम-देवारा खुर्द, सहजनी, उन्नाव में लगभग  6000 वर्ग मी. क्षेत्रफल में की जा रही प्लाटिंग और  गौरी शुक्ला व अन्य के ग्राम-देवारा खुर्द, तारा रानी कानवेन्ट स्कूल के पास, उन्नाव में लगभग 800 वर्ग मी. क्षेत्रफल में गेस्ट हाउस के विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही की गयी।

सील किए गए दोनों परिसरों को थाना-गंगाघाट, शुक्लागंज की पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया ।

इसके अलावा भूरेलाल के ग्राम-पिंडोखा, देवारा कलाॅ, उन्नाव में अवैध रूप से तैयार किये गये परिसर को पूर्व में सील किया गया था। निर्माणकर्ता के अवैधानिक रूप से परिसर की सील पट्टिका हटाकर पुनः निर्माण किये जाने  पर परिसर को पुनः सील किया गया एवं परिसर को पुलिस अभिरक्षा में दिये जाने के साथ भूरे लाल के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गईं ।

अभिषेक कटियार, सुशील कटियार व अन्य के ग्राम-सिंहपुर कछार में लगभग 10000 वर्ग मी. क्षेत्रफल में बिना स्वीकृत मानचित्र के हो रहे निर्माण को ध्वस्तीकरण नोटिस जारी करी गई।

इसके अलावा राजाराम, रंजीत लाल, बुद्धिलाल व अन्य ग्राम-देवारा खुर्द, उन्नाव में लगभग 3000 वर्ग मी. क्षेत्रफल में प्लांटिंग,  रंजीत पाल व अन्य की ग्राम-देवारा खुर्द, उन्नाव में लगभग 2000 वर्ग मी. क्षेत्रफल में प्लांटिंग,  राहुल सलोनिया व अन्य की ग्राम-पिण्डोखाॅ, उन्नाव में लगभग 3000 वर्ग मी. क्षेत्रफल में प्लांटिंग का कार्य बिना मानचित्र स्वीकृत करवाए ही किया जा रहा है। इन तीनों अवैध प्लाटिंग को ध्वस्तीकरण के लिए चिन्हित किया गया।

डा. रवि प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी- उपजिलाधिकारी ने सूचित किया है कि भविष्य में सतत अभियान चलाकर इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

उपरोक्त सीलिंग कार्यवाही के दौरान अवर अभियन्ता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर राम औतार, मनोज कुमार, राज कुमार, लाल सिंह एवं संबंधित थाने का पुलिस बल उपस्थित रहा । 

Related News