February 17, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था आशुतोष कुमार और पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने जगन्नाथ रथयात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाइक से पूरे रथयात्रा मार्ग की पेट्रोलिंग की।
जेसीपी और डीसीपी ने रथ संचालन पथ, भीड़ नियंत्रण बिंदुओं और ट्रैफिक डायवर्जन पॉइंट्स का गहन परीक्षण किया। दोनों ही पुलिस अधिकारियों ने बाइक पेट्रोलिंग से रूट का निरीक्षण किया । मार्ग पर बैरिकेडिंग की स्थिति का अवलोकन किया गया। सीसीटीवी कवरेज और कंट्रोल रूम के समन्वय की जांच की गई।
महिला सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक डायवर्जन प्लान की समीक्षा की गई।
श्रद्धालुओं को सहज और सुरक्षित माहौल मिले, इसके लिए सभी तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज भी मौजूद रहे। 

Related News