June 20, 2025

संवाददाता

कानपुर।  बिल्हौर थाना क्षेत्र के खजुरिया निवादा गांव में प्रधान पति और कोटेदार के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
सूचना मिलते ही पुलिस सायरन बजाती हुई मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों ने मारपीट जारी रखी। पुलिस केवल बीच-बचाव करती रही।
किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि प्रधान पति चंद्रभान कोटेदार के घर पहुंचे। दोनों के बीच पहले गाली-गलौज हुई। फिर लाठी-डंडे चल पड़े।
इस घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने अब इस मामले में विधिक कार्रवाही शुरू कर दी है।