January 18, 2026

संवाददाता

कानपुर।  ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर में आयोजित शिविर में इसके क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी 15 जिलों की समस्याओं का निराकरण किया गया | जिला कानपुर में प्रवर्तन अधिकारी अलोक दीक्षित व टीम ने पी. एफ. सदस्यों की समस्याओं को सुना और यथासंगत तत्काल समाधान कराया । 

अधिकरियों व टीम सदस्यों द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना पंजीकरण और डीएलसी अद्यतनीकरण पर विशेष ज़ोर दिया गया। 

साथ ही एक दिन पूर्व में सभी टीमों द्वारा पेंशनरों के घर जाकर स्वयं ऐप के माध्यम से परिवारजनों को जीवन प्रमाण करना भी सिखाया गया। इससे हजारों कर्मचारियों को घर बैठे ही लाखों रुपये की बकाया पेंशन मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ। 

क्षेत्रीय आयुक्त शाहिद इकबाल ने यह भी बताया कि यह आयोजन हर माह की 27 तारीख (अवकाश की स्थिति में अगला कार्यदिवस) को सभी जिलों में किया जाता है और पूर्व में आयोजन स्थल की सूचना समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाती है।

सभी पी. एफ. सदस्यों व हितधारकों से अनुरोध है कि इन शिविरों में सम्मिलित हो कर योजना का लाभ उठाएं।

Related News