April 11, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिन के तापमान में जहां कमी दर्ज की जा रही है, वहीं रात के तापमान चढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक दिन के तापमान धीरे-धीरे चढ़ेंगे। वहीं फिलहाल अभी सुबह और रात को ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक 3 चक्रवात एक साथ 18 अप्रैल के बाद आ सकते हैं। अगर चक्रवात समय से आए तो बीते दिनों जैसी आंधी-बारिश आई थी, वैसे ही बारिश फिर से शुरू हो सकती है। 

बदले मौसम की आहट के चलते मौसम विभाग ने फसलों को समय से काटने की सलाह दी है। वहीं नम हवाएं अभी चलती रहेंगी।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 15 से 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाए चल सकती हैं। ये आंधी का रूप भी ले सकती हैं। जहाँ  अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री घटकर 35.8 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

Related News