January 18, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर समस्त गौ आश्रय स्थलों पर गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिल्हौर ब्लॉक के नसीरापुर और ककवन ब्लॉक के ककवन स्थित गौ आश्रय स्थलों पर विशेष रूप से मनाया गया।
बिल्हौर के उपजिलाधिकारी ने नसीरापुर और ककवन के गौ आश्रय स्थलों पर गोपूजन और गोवर्धन पूजा में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों से गौसेवा और गौसंवर्धन का आह्वान किया।
उपजिलाधिकारी ने गोबर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, पशुधन बीमा योजना और नंदिनी योजना जैसी विभिन्न योजनाओं में पशुपालकों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए भी प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बिल्हौर डॉ. एस.के. द्विवेदी, पशु चिकित्सा अधिकारी ककवन डॉ. नीरज पटेल, नसीरापुर और ककवन के ग्राम प्रधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

Related News