January 22, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
घाटमपुर तहसील में उप मंडी समिति में ज्वार खरीद में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में किसान यूनियन के भानु गुट और टिकैत गुट एक साथ हो गए हैं। 

ज्वार खरीद में हुए भ्रस्टाचार पर तहसील दिवस में किसानों के शिकायत पत्र देने के बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे नाराज होकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत फौजी और टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष विनोद सिंह के  नेतृत्व में किसान घाटमपुर तहसील से पैदल लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत फौजी और टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि घाटमपुर नगर स्थित उप मंडी समिति में चल रहे ज्वार खरीद केंद्र में उन लोगों के नाम से सैकड़ो कुंतल ज्वार खरीद लिया गया जिनके नाम खेत ही नहीं है। किसानों ने ने तहसील दिवस में ज्वार खरीद में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसको लेकर किसान गुट के दोनों नेता अपने समर्थको सहित  लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर तहसील में ज्वार खरीद में हुए फर्जीवाड़े की शिकायत करेंगे।

घाटमपुर तहसील से भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत फौजी और टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष विनोद सिंह के साथ लगभग एक दर्जन किसान लखनऊ के लिए रवाना हो गए है।