
संवाददाता
कानपुर। केस्को ने शहर के कई इलाकों में एलटी लाइन, एबी केबल डालने के लिए और बिजली केबल मरम्मत संबंधी अन्य कार्य किए जाने को लेकर शटडाउन किया। बुधवार को कई इलाकों में शटडाउन के कारण बिजली कई घंटे तक गुल रही।
नगर के दक्षिण में गोविंद नगर उपकेंद्र के साकेत नगर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया गया।
इसी तरह से आरपीएच ओल्ड उपकेंद्र पर मरकरी चौराहा, ग्वालटोली चौराहा इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन लिया गया।
पोखरपुर उपकेंद्र के जगईपुरवा मार्केट में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन किया गया।
गंगा बैराज उपकेंद्र पर विष्णुपुरी, आजाद नगर, मौनीघाट, गंगा बैराज इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन लिया गया।
पराग डेयरी उपकेंद्र पर गोविंद नगर ,चावला मार्केट, कच्ची बस्ती इलाके में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया गया।
बारा सिरोही उपकेंद्र पर न्यू बारा सिरोही इलाके में 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया गया।छबीलेपुरवा उपकेंद्र पर गज्जूपुरवा, सरैया बाजार, तेल मिल, जग्गी और मोती नगर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया गया।