September 21, 2026

संवाददाता
कानपुर।
बिल्हौर तहसील क्षेत्र में मकरंद निवादा और प्रसाद निवादा गांवों का संपर्क मार्ग बरसात के कारण गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस मार्ग से रोजाना दर्जनो विद्यार्थी सैबसू इंटर कॉलेज जाते हैं। मार्ग की खराब स्थिति के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने के लिए चार किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी विनोद, रामआसरे, दीपक, श्याम सुंदर और रामनिवास ने इस समस्या से होने वाली परेशानियों के बारे में अधिकारियों से बताया था। 

सभी ने जिला पंचायत सदस्य अवकाश सिंह को इस समस्या से अवगत कराया । अवकाश सिंह ने संपर्क मार्ग के निर्माण को अगली कार्य योजना में शामिल करने का आश्वासन दिया है।