—अखिलेश दुबे समेत अन्य मामलों की जांच कर रही टीम में फेरबदल।

संवाददाता
कानपुर। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने एसआईटी में बड़ा फेरबदल करते हुए अब आईपीएस सत्यजीत गुप्ता को इसकी कमान सौंप दी है। इसके साथ ही एक एडीसीपी और सात एसीपी को एसआईटी में शामिल किया गया है। इससे एसआईटी जल्द से जल्द पारदर्शिता के साथ अपनी जांच पूरी कर सकेगी। पांच महीने पहले इस एसआईटी का गठन किया गया था। जल्द मामले की जांच पूरी हो सके, इसलिए दिग्गज अफसरों को इसमें शामिल किया गया है। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया कि एस.आई.टी. में फेरबदल करते हुए इसे दोबारा गठित किया गया है। एसआईटी में अब कुल 8 सदस्य शामिल कर दिए गए हैं, जिससे इसकी कार्यक्षमता एवं जांच क्षमता में अधिक वृद्धि हो सकेगी। डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता को एसआईटी का हेड बनाया गया है।
इसके साथ ही एसआईटी के सदस्य के रूप में एडीसीपी साउथ योगेश कुमार, एसीपी अर्चना सिंह, एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पाण्डेय, एसीपी कैंट आकांक्षा पाण्डेय, एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया, एसीपी बाबूपुरवा दिलीप कुमार सिंह और एसीपी स्वरूप नगर इन्द्रप्रकाश सिंह को इसमें शामिल किया गया है।
एसआईटी को दोबारा गठित करने के पीछे की वजह यह है कि पूरी पारदर्शिता के साथ मामलों की जांच की जा सके। एसआईटी के पास पहुंची शिकायतें और दर्ज हो चुके मामलों की गहराई से जांच की जा सके।
इसके साथ ही सभी मामलों के विवेचना एवं न्यायालय संबंधी कार्यवाही की समीक्षा संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध, मुख्यालय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।






