June 15, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
शिवराजपुर नगर पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्कूल के बच्चों, नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला कटियार, कर्मचारियों और सभासदों ने भाग लिया।
यह रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर वार्ड 8 बर्राजपुर होते हुए जूनियर स्कूल तक निकाली गई। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने कूड़ा बाहर न फेंकने, पॉलीथीन का प्रयोग न करने और गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग करके सफाई कर्मचारियों को देने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर यादव, स्कूल के प्रधानाध्यापक, वरिष्ठ लिपिक अतुल दुबे, अन्य अध्यापक, नगर पंचायत के कर्मचारी और विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी उपस्थित रहे। 

Related News