July 14, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  सेन पश्चिम पारा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति का कहना है कि पत्नी ने फांसी लगाई, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।
घटना रविवार सुबह की है। द्विवेदी नगर निवासी दीपक उर्फ हिमांशु की पत्नी ऋचा को कमरे में पंखे से लटका पाया गया। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पिता मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी दिसंबर 2022 में हुई थी। शादी के बाद से ही दंपति के बीच विवाद होता था। बेटी ने इसकी जानकारी दी थी। परिवार ने दोनों को समझाया था, लेकिन ससुराल पक्ष की ओर से बेटी को परेशान किया जाता रहा था।
मायके पक्ष का आरोप है कि ऋचा के गले पर निशान मिले हैं, जो गला दबाकर हत्या किए जाने की ओर इशारा करते हैं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।