April 26, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
आम आदमी पार्टी के चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के क्रम में आज गुजैनी सब्जी मंडी में बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ–सफाई की गई। कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सफाई के साथ आसपास के क्षेत्र में फैली गंदगी भी हटाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संविधान रचयिता की जयंती पर कल पार्टी की ओर से भव्य आयोजन किया जाएगा।
विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि आप ने दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसे मुद्दों पर काम किया है। पार्टी का उद्देश्य पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ शासन प्रदान करना है। इस श्रमदान कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़ने का प्रयास कर रही है।
जिसके तहत आज कार्यकर्ताओं की ओर से गुजैनी सब्जी मंडी में वृहद स्तर पर सफाई अभियान आयोजित किया गया है। कल बाबा साहेब की जयंती पर पार्टी की ओर से भव्य आयोजन कर लोगों को संविधान के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर नगर प्रभारी आशुतोष सेंगर, अध्यक्ष अनुज शुक्ला, कृष्ण कुमार सिंह चकित, एडवोकेट अश्वनी कुमार, आशीष कुमार जैन, देवेश शुक्ला, सुधीर सिन्हा और नरेश अग्रवाल मौजूद रहे।