November 18, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
भारतीय जनता पार्टी कानपुर ग्रामीण के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उपेन्द्र पासवान का पहला दौरा बिधनू मंडल से शुरू हुआ। बिठूर और घाटमपुर विधानसभा के छह मंडलों में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
बिधनू ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार कोरी और पतारा ब्लॉक प्रमुख पति अजय सिंह सेंगर ने अपने क्षेत्रों में जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। पासवान ने सभी मंडल अध्यक्षों से  कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि संगठन में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा और घाटमपुर से अपना दल (एस) की विधायक सरोज कुरील भी शामिल हुईं। बिधनू, पतारा, रेऊना, घाटमपुर नगर, बरीपाल और नौरंगा मंडलों में स्वागत समारोह आयोजित किए गए।
बिधनू में अरवेश सोनकर और सूर्यब्रह्म सिंह, धरमपुर बंबा में मयंक अवस्थी और अनिल तिवारी, पतारा में अंशू तिवारी और रणविजय सिंह ने आयोजन का नेतृत्व किया। जहांगीराबाद में महिला कार्यकर्ताओं के साथ रामजी मिश्रा और अंजलि तिवारी ने स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष के दौरे का समापन घाटमपुर के सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस में हुआ। यहाँ भाजपा कानपुर ग्रामीण संगठन ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। 

गेस्ट हाउस में भीतरगांव ब्लॉक प्रमुख अशोक सचान, वेदव्रत सचान और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।