May 24, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
थाना महाराजपुर क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया है। कस्बा सरसौल निवासी राजेश की बेटी कंचन बिना किसी को सूचित किए घर से चली गई है।
पिता राजेश ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। परिवार ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया।
पीड़ित पिता ने जनता से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 8090012835 जारी किया है। कोई भी व्यक्ति युवती के बारे में जानकारी इस नंबर पर साझा कर सकता है।
महाराजपुर पुलिस ने बताया कि लड़की की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है।