July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर के नरवल तहसील के नसड़ा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर किया। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, खाद्य विभाग एवं रसद विभाग, कृषि विभाग, जल विभाग, जल जीवन मिशन, बैंक विकास पुष्टाहार आदि विभागों के स्टॉल लगाए गए। जिसमें विभागों द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। लोगों के लाभ के लिए संबंधित विभागों में रजिस्ट्रेशन भी किए गए। कार्यक्रम में नसडा ग्राम प्रधान अरुण उर्फ रोहित तोमर ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से जहां गांव-गांव में लोगों को सरकारी विभाग के अधिकारियों के द्वारा केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही कई योजनाओं का लाभ भी आमजन को दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गये 135 योजनाओं के बारे में बताया गया। जन-जन तक उसको पहुंचाने का संदेश दिया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के द्वारा ग्रामीणों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के  राम शंकर तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों असहाय व जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल बांटे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक सचान एडीओ पंचायत, रवि वर्मा सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, अरुण कुशवाहा सेक्रेटरी, उमेश तिवारी, प्रकाश मिश्रा, सुदामा वाजपेई, सुदीप शिवहरे ग्राम प्रधान, श्यामू तिवारी, दीपू मिश्रा, कुर्बान अहमद ग्राम प्रधान, नकुल सिंह, अजय प्रताप सिंह, रतन सिंह, शिवम सिंह गौर, अमन सिंह एवं अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News