July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा अपने बूथों को फिर से मजबूत करेगी। बूथों पर विजय सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पन्ना प्रमुखों की तैनाती होगी। 10 जनवरी तक पन्ना प्रमुख बनाएगी। सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख बनेंगे। शुक्रवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय सभागार में कानपुर उत्तर एवं दक्षिण जिले की संयुक्त जिला बैठक में यह तय हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, महानगर प्रभारी एवं विधायक पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि लोगों का भरोसा, विश्वास जीतने और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले वाली पार्टी नहीं बची है। भाजपा सरकार लगातार सामाजिक सरोकार के काम कर रही है। पंकज सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस जाति और मजहब के आधार पर राजनीति करने वाली पार्टी बन चुकी है। देश की जनता नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने का मन बना चुकी है आज हम राम राज्य की स्थापना करने की ओर लगातार तेजी से कम कर रहे हैं। देश की जनता भलीभांति जानती है कि मोदी के नेतृत्व में ही भारत का विकास हो रहा है। विकसित भारत यात्रा के माध्यम से सरकार की सभी गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी चाहते हैं किसी का  घर कच्चा न हो,घर में शौचालय,उज्ज्वला गैस,निःशुल्क चिकित्सा, शिक्षा, बिजली,पानी की व्यवस्था हो। कार्यकर्ता सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि 10 जनवरी तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव संचालन समितियां तैयार की जाएंगी। लोकसभा चुनाव संचालन समिति 37 सदस्यीय और विधानसभा संचालन समिति 28 सदस्यीय होगी। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच अपनी सक्रियता और गतिविधियां बढ़ाकर उन्हें अपने साथ जोड़े। नए वोटरों को पार्टी से जोड़ने के खातिर भाजयुमो 24 जनवरी को एक साथ सभी विधानसभा क्षेत्र में नव मतदाता सम्मेलन करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिन पूरे देश में नव मतदाता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भाजयुमो को नुक्कड़ सभाएं भी कराने की जिम्मेदारी दी गई है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा विभिन्न पिछड़ी जातियों के सम्मेलन आयोजित करेंगे। बैठक की अध्यक्षता उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडे और संचालन दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने किया। ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News