July 27, 2024

संवाददाता
कानपुर।
नगर के बिल्हौर में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर एक ट्रैक्टर में किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई और  तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अरौल थाना क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर रविवार रात मकनपुर के निकट एक ट्रैक्टर को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर सवार मैनपुरी जनपद में बरनाल थाना क्षेत्र के मुगल पुर गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र राम स्वरूप , इटावा जनपद में सैफई थाना क्षेत्र के बंजारा हार गांव निवासी सुमित कुमार पुत्र अरविंद कुमार , नगला पम्मी निवासी सुनील पुत्र महेश चंद्र , बरौली खुर्द निवासी मनोज पुत्र जबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बिल्हौर सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल सुनील को हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया तथा मामूली रूप से घायल सुमित व मनोज को उपचार की बाद घर भेज दिया गया। पुलिस द्वारा फोन कॉल कर घटना की सूचना मृतक व घायलों के परिजनों को दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News