July 27, 2024

कानपुर। बर्रा थाने की पुलिस ने जरौली फेस वन में 12 दिसम्बर को हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए गुरुवार देर रात हत्यारोपित को गिरफ्तार किया। हत्या की वजह कुकर्म का मामला सामने आया। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त दक्षिण  रवीन्द्र कुमार ने दी।
   उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के निवासी महेश वर्मा है। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि मृतक ने 20 दिन पहले शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ कुकर्म किया था। जिसके बाद से वह उसे मारने की योजना तैयार कर रहा था। 12 दिसंबर को दोनों ने साथ में शराब पी। इसके बाद मृतक ने दोबारा कुकर्म का प्रयास किया था, जिस पर उसने घटना को अंजाम दिया।
   उल्लेखनीय है कि 12 दिसंबर को जरौली नाले के किनारे कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के सेरुआ गांव निवासी सुनील कुमार के सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी गई थी। सुनील के पास से बांस का डंडा व शराब के पाउच व एक मफलर मिला था। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर स्थित देशी शराब ठेके के पास सीसीटीवी की जांच की, जिसमें सुनील के साथ एक अन्य युवक कैद हुआ था। युवक वही मफलर सिर पर बांधे था जो मृतक के पास बरामद हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने बलरामपुर निवासी महेश वर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान महेश ने बताया कि वह शहर में रहकर मजदूरी करता था, जहां उसकी जान-पहचान सुनील से हो गई थी। घटना से करीब 20 दिन पूर्व सुनील ने महेश को खाड़ेपुर स्थित अपने किराए के मकान पर बुलाया था। जहां दोनों ने शराब पिया और इसके बाद महेश के नशे में धुत होने पर सुनील ने उसके साथ कुकर्म किया। जिससे नाराज होने के बाद महेश ने सुनील की हत्या करने की ठानी। महेश ने बताया कि सुनील के गांव जाने के बाद वह योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News