संवाददाता।
कानपुर। नगर के सरसैया घाट पर युग दधीचि देहदान संस्थान के बेटी बचाओ अभियान के तहत दर्जनों विदुषी महिलाओं ने स्वयं अपने हाथों से तर्पण करते हुये अजन्मी बेटियों के मोक्ष की कामना की। उन्होंने कोख में जिनको मार दिया है उनके लिये लड़ेगा कौन ? गर्भपात में मृत बच्चों का तर्पण कार्य करेगा कौन?” इस यक्ष प्रश्न को समाज के सामने रखा। नगर में पू. अटल जी की पांचवी बरसी पर उनकी पौत्ती नन्दिता जी ने तर्पण व पिण्डदान किया। महिलाओं ने दिवंगत देहदानियों एवं बलिदानियों के लिये भी जलदान एवं श्राध्द क्रिया की। कार्यक्रम का उद्घाटन कै. जगतवीर सिंह द्रोण ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूजन अटल जी की पौतीव दामाद नन्दिता और सुमित मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में देव पूजन पं. विनय दुबे एवं पं. शेष नारायण त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम में पितृपूजन पार्षद महेन्द्र पाण्डेय पप्पू और कैलाश पाण्डेय ने किया, पितरों की महा आरती में मुख्य रूप से सन्तोष अग्रवाल, डा. आनन्द निगम एवं मधुकर महाना, वी.सी. रस्तोगी, जग महेन्द्र अग्रवाल, पं. विजय पाण्डेय एवं सुधीर महाना उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालक मनोज सेंगर ने बताया कि मातृ नवमी पर आयोजित इस अनूठे आयोजन में चालीस महिलाओं ने तर्पण कार्य किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संजय भारती, अनिल राय, शान्तिभूषण, घनश्यामजी, पीयूष, अभिषेक, गौतम, दीपक, रिम झिम, मानसी आदि लोग मौजूद रहे।