July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर के अटल घाट पर गुरुवार को 2.5 लाख मछलियां गंगा में छोड़ी जाएंगी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि सतीश महाना और विशिष्ट अतिथि मत्स्य मंत्री संजय निषाद शामिल होंगे। अटल घाट पर दोपहर 12 बजे इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। गंगा में मछलियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को चलाया जा रहा है। इसी के तहत गंगा बैराज के अटल घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विशिष्ट अतिथि मत्स्य मंत्री संजय निषाद गंगा में 2.5 लाख मछलियों को छोड़ेंगे। यह मछलियां राष्ट्रीय मत्स्य अनुवांशिक संसाधन ब्यूरो लखनऊ से मंगाया गई है। गंगा में मछलियों की वृद्धि से कई लाभ होंगे। इससे पहले भी कानपुर में इस तरह के आयोजन किए जा चुके हैं। लगातार गंगा और मत्स्य संरक्षण की ओर विभाग का यह सराहनीय प्रयास है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News