March 17, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर के गोशालाओं के नोडल अधिकारी और विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव प्रकाश बिंदु ने नगर के महाराजपुर और सरसौल स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में गंदगी मिलने पर विशेष सचिव प्रकाश बिंदु ने नाराजगी जताई। साफ-सफाई कराने  को निर्देशत किए। यहां गोशालाओं में पहले से विशेष सचिव के निरीक्षण की जानकारी होने पर अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव प्रकाश बिंदु ने सरसौल खंड विकास अधिकारी विनायक सिंह को निर्देश दिए की कोई भी गोवंश भूखा न रहे अन्यथा कार्रवाई होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष सचिव प्रकाश बिंदु तीन दिन जनपद की गोशालाओं का निरीक्षण करेंगे। विशेष सचिव ने सबसे पहले सरसौल के रामपुर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गोवंशों को गुड़ और केला खिलाया। वहीं, मैदान में कीचड़ और गोबर देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यहां पर खड़ंजा बिछवाएं और गोबर हटवा जाए। उन्होंने सम्बंधित को साफ-सफाई रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके बाद में उन्होंने सरसौल स्थित अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। यहां पर भूसा, चोकर, पानी की व्यवस्था सही मिली। वहीं, किशुनपुर स्थित नगर निगम की गोशाला (कान्हा उपवन) का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बने सभी दस शेड देखे। यहां सभी गोवंशों को काऊकोट पहनाया गया था और अलाव जलते मिले। बाद में वर्मी कंपोस्ट और प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुनीत मिश्रा पंचायत सचिव, रामकुमार उर्फ देवगौड़ा ग्राम प्रधान, गोविंद सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह पशु चिकित्साधिकारी सरसौल, डॉ. दिनेश सिंह पशु चिकित्साधिकारी सरसौल आदि लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *