July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर।
नगर के घाटमपुर ब्लॉक में रविवार को दिव्यांगजन साशक्तिकरण के तहत विधायक सरोज कुरील ने 50 दिव्यांगो को ट्राई साइकिल वितरित की। साथ ही अन्य दो दिव्यांगो को कान की मशीन दी गई। जिससे दिव्यांगो का जीवन सरल हो सके। विधायक ने सभी को माला पहनाकर ब्लॉक से ट्राई साइकिल देकर रवाना किया है। इस दौरान यहां पर ब्लॉक अधिकारी समेत कर्मचारी मौजूद रहे। घाटमपुर नगर स्थित ब्लॉक मुख्यालय में शनिवार दोपहर पहुंची घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने यहां पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण के तहत ब्लाक द्वारा चयनित 50 दिव्यांगों को ट्राई साईकिल वितरित की। विधायक सरोज कुरील ने सभी को माला पहनाकर तिलक लगाया। जिसके बाद उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपके जीवन को सरल तो नहीं कर सकते है। पर ट्राई साईकिल देकर कुछ आसान जरूर कर सकते है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता आपकी कमजोरी नहीं है। बल्कि आप लोग मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर सभी अपने जीवन में सब कुछ कर सकते हैं। यदि आप कभी भी किसी प्रकार की समस्या से परेशान हो तो हमें अवगत कराएं। मैं आप लोगों की मदद के लिए हर समय खड़ी होऊंगी। इस दौरान एडीओ पंचायत विनोद कुमार झा, कानपुर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम, विमलेश कुमार बाजपेई, मृदुल रावत, दिनेश कुमार, नीरज सिंह प्रधान जाजपुर, जय सिंह प्रधान कटरा, नीरज सिंह प्रधान लौकहा समेत ब्लॉक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News