July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर।  नगर निगम ने बुधवार को जूही खलवा पुल पर अतिक्रमण अभियान चलाया। जूही नहरिया से लेकर खलवा पुल तक नगर निगम की टीम ने फुटपाथ पर बने  अवैध निर्माण को ढहा दिया। हालांकि, इस दौरान रेहड़ी-पटरी वालों ने विरोध जताया, लेकिन पुलिस प्रशासन के आगे किसी की नहीं चली। एक के बाद एक जेसीबी से सभी अतिक्रमण को ढहा दिया गया। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई होगी। जूही खलवा रेलवे पुल की मरम्मत के चलते 4 महीने के लिए यह रास्ता बंद कर दिया गया है। जूही खलवा पुल से लेकर नहरिया तक सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ  पर पूरी तरह से दुकानदारों ने कब्जा कर लिया था। इतना ही नहीं टट्‌टर लगाकर अस्थाई दुकानें और गुमटियां बसा दी गई थीं। इसके चलते इस रोड पर सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती थी। रास्ता बंद होने के चलते यातायात में कोई व्यवधान नहीं आया। इसके चलते नगर निगम ने भी अतिक्रमण अभियान चलाया। जूही पुल से लेकर नहरिया तक सैकड़ों अतिक्रमण को ढहा दिया। इस दौरान पब्लिक ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने लाठी पटक कर सभी को खदेड़ दिया। रास्ता बंद होने के चलते वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के लिए सर्वे किया जा रहा है। इससे ही जूही और आसपास के लोगों के शहर की तरफ आने में कोई भी परेशानी नहीं हो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News