July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर के चौबेपुर में गुरुवार को जुआ खेलने से मना करने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद थाने पहुंचे घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बजराह पुरवा गांव निवासी रामकिशोर सिंह पुत्र रामकुमार सिंह के अनुसार गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे वह अपने दरवाजे पर खड़ा था, तभी गांव के ही रहने वाले शीबू कुशवाहा, पुनीत कुशवाहा, अभिषेक और चन्की सहित  आठ दस लोगों के साथ मेरी पत्नी सहित मोहल्ले की अन्य महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां करने लगे। विरोध करने पर सभी ने मेरी पत्नी निर्मला, बेटे गौरव सिंह और शिवम को घर से खींचकर लाठी डंडे से मारा। मौके पर पहुंचे आस पड़ोस के लोगों द्वारा बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया गया। घटना के बाद थाने पहुंचे घायलों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें उपचार के लिए सीएचसी भेजा। घटना की जांच पड़ताल शुरू की। घटना के बाद दूसरा पक्ष मौके से फरार हो गया। वहीं लोगों की माने तो दोनों पक्षों के बीच जुआ खेलने से मना करने पर विवाद हुआ है। थाना प्रभारी संजय पांडेय के अनुसार दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। दोनों पक्षों के लोगों को चोट लगी है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News