July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर। कानपुर एतिहासिक धार्मिक सांस्कृतिक और पौराणिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण नगर है। कानपुर स्मार्ट सिटी, नगर निगम और प्रशासन ने कानपुर पर्यटन विकास एवं प्रोत्साहन समिति के सहयोग से कानपुर दर्शन यात्रा का शुभारंभ किया गया। कानपुर दर्शन यात्रा का उद्देश्य कानपुर नगर में पर्यटन के स्तर को बढ़ावा देना है। सर पदमपत सिंघानिया एजूकेशन सेंटर के सहयोग से विद्यालय परिसर में एक शुभांरभ समारोह का आयोजन कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय और विधायक नीलिमा कटियार ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।इस मौके पर महापौर ने कहा कि जेके मंदिर में विराजमान द्वारिकाधीश की छत्र-छाया में कानपुर फल-फूल रहा है। भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं ग्रीनपार्क विजिटर गैलरी में सुबह आयोजित कानपुर दर्शन के शुभारंभ समारोह में सांसद सत्यदेव पचौरी द्वारा कानपुर दर्शन यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। सत्यदेव पचौरी ने संबोधित करते हुए कहा कि कानपुर नगर में ग्रुप टूर की शुरुआत एक संकेत है जो आने वाले समय में घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी कानपुर के प्रति आकर्षित करेगा। शुभांरभ समारोह में अर्थ फाउंडेशन द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। ट्रिप में कानपुर के धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक, ज्ञानवर्धक व रोमांचक समेत अन्य स्थलों का भ्रमण लोगों को कराया गया। कार्यक्रमों में मुख्य रूप से नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल सिंह, जगदीश यादव, संतोष यादव, सुधांशु राय, शैफाली राज, सर पदमपत सिंघानिया एजूकेशन सेंटर के चेयरपर्सन मनोरमा गोविंद हरि सिंहानिया, वाइस चेयरमैन अभिषेक सिंहानिया, वाइस चेयरपर्सन वर्षा सिंहानिया समेत अन्य मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News