
संवाददाता
औरैया। जिले के बिधूना तहसील के सहार थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव बंबा में तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने बंबा में तैरते शव को देखकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सहार थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बंबा से बाहर निकालवाया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरैया मोर्चरी भिजवा दिया है।
पुलिस अब आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।