July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर।
नगर में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का ब्राह्मण समाज संस्था ने पुतला फूंका है। नगर के घंटाघर चौराहे पर सामाजिक संस्था ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके द्वारा की गई सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी का विरोध किया। संस्था के पदाधिकारी ने कहा की सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदू समाज इसके लिए सड़कों पर उतरेगा और ऐसे लोगों के लाभ विरोध प्रदर्शन करेगा। नगर में ब्राह्मण समाज हिंदू शक्ति संस्था के द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पुतले को फूंका गया। संस्था के पदाधिकारी विनोद शुक्ला ने बताया की स्वामी प्रसाद मौर्य की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। जब से उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की वह गलत बयानबाजी करते हैं। कभी धार्मिक ग्रंथों पर टिप्पणी करते हैं तो अब सोशल मीडिया पर सनातन धर्म पर टिप्पणी की है। इसका हिंदू समाज और ब्राह्मण समाज घोर निंदा करती है। इसलिए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ नारेबाजी की गई है। विरोध स्वरूप उनका पुतला फूंका गया है। उन्होंने कहा इस तरह के सनातन धर्म के खिलाफ कोई भी टिप्पणी या बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News