July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में चमनगंज थाना क्षेत्र में देर रात दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान में आग लगने के बाद ऊपर के फ्लोर में रह रहे लोग फंस गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इलाकाई लोगों की मदद से फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। आग से लाखों का नुकसान होने की आशंका है। चमनगंज थाना क्षेत्र में रूपम चौराहे के पास बनी हार्डवेयर दुकान में आग लग गई। शनिवार रात 1:45 बजे मिनी कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली। दुकान की आग भयानक तरीके से धधक रही थी। इलाके के लोग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन आग दुकान के अंदर फैल चुकी थी। घनी बस्ती में बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर दुकान बनी हुई थी, जिसकी वजह से ऊपर रहे लोग भी नीचे नहीं उतर सके। नीचे आग धधक रही थी और वहां रहने वाले लोग ऊपर के फ्लोर में फंसे थे। फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। लोगों की मदद से ऊपर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला। दीपक शर्मा ने बताया की सूचना के बाद कर्नलगंज, अनवरगंज और फजलगंज फायर स्टेशन की गाड़ियां पहुंच गई थीं। त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को बुझाने का कार्य शुरू किया गया, जिसमें सफलता मिली। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हार्डवेयर की दुकान में रखा हुआ सामान जलने से नुकसान हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News