July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में नौबस्ता थाना क्षेत्र से तीन दिनों से लापता युवक का शव रविवार को हंसपुरम नाला के पास झाड़ियों में बरामद हुआ। शरीर पर चोट के निशान से साफ है कि हत्या करके शव फेंका गया है। परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की है। नौबस्ता पुलिस ने शक और परिजनों के आरोप के आधार पर मृतक की पत्नी और उसके एक नजदीकी को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ करके हत्याकांड का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। नौबस्ता गल्लामंडी में रहने वाले रविकांत पांडेय उर्फ नितिन (37 वर्ष) सिक्योरिटी गार्ड थे। घर में कलह के चलते पत्नी प्रियंका के साथ गंगापुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। प्रियंका के मुताबिक 1 सितंबर की शाम को रविकांत शाम को दूध लेने के लिए निकले थे, लेकिन घर लौटकर नहीं आए। उन्होंने मामले की सूचना नौबस्ता थाने में दी थी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। रविवार दोपहर को हंसपुरम इलाके में झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। इलाके के लोगों की सूचना पर नौबस्ता और हनुमंत विहार थाने की पुलिस जांच करने पहुंची। मृतक के पिता रामबहादुर पांडेय, भाई अनूप और पत्नी प्रियंका ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर शाम को शव की शिनाख्त की है। एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी प्रियंका की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाएगी। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पत्नी समेत कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होगा। मृतक के मौसा सुशील पांडेय ने बताया कि मृतक रविकांत पांडेय और प्रियंका की शादी 2016 में हुई थी। प्रियंका की कई पुरुषों से नजदीकी थी। परिवार के लोगा इस बात का विरोध करते थे। इसी को लेकर प्रियंका और उनके ससुरालियों के बीच कलह होती थी। झगड़े के चलते प्रियंका पति के साथ गंगापुर कॉलोनी में अलग रहने लगी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News