March 13, 2026

संवाददाता।
कानपुर। नगर के साढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह परिजनों ने छात्र का शव अंगौछे के सहारे फांसी के फंदे से लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस नाबालिग के फांसी लगाने का कारण पता करने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद से परिजानों का बुरा हाल है। साढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी योगेश सोनकर ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा अजय प्रताप कक्षा बारहवीं का छात्र था। उन्होंने बताया की रात में उनका बेटा अजय प्रताप मनियापुर गांव अपने दोस्त के यहां पर गया था। वहां से लौटने के बाद उनका बेटा घर में बने कमरे के अंदर चला गया। और बैठकर पढ़ाई करने लगा। जिसके बाद वह सोने चले गए। सुबह जब देर तक उनका बेटा कमरे से बाहर नहीं आया तो उन्होंने कमरे को खोला। तो उनके होश उड़ गए। कमरे के अंदर उनके बेटे अजय प्रताप का शव लटक रहा था। उन्होंने फोनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोरेसिंक टीम को बुलाने के साथ शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस नाबालिग के सुसाइड करने का कारण पता करने में जुटी है। साढ़ थानाध्यक्ष सतीश चंद्र राठौर ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। परिजनो का कहना है कि अजय का 14 नवंबर को जन्मदिन था। जिसमें वह काफी खुश दिखाई दे रहा था। जन्मदिन के बाद उनके बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जान क्यों दे दी। इस बात की जानकारी नहीं है। लेकिन वह जन्मदिन वाले दिन बहुत खुश था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *