March 28, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  गोविंद नगर डीबीएस कॉलेज के पास तेज रफ्तार ऑटो साइकिल सवार को पीछे से टक्कर कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को हैलट अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलाकाई लोगों ने बताया कि ऑटो में किन्नर सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गोविंद नगर कच्ची बस्ती निवासी बलदेव उर्फ मोनू  प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी दया, दो बेटी रिंकी और नेहा है। 

दया ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5 बजे पति दूध लाने की बात कहकर घर से निकले थे। वह साइकिल से डीबीएस कॉलेज के पास पहुंचे ही थे, तभी तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी।
इलाकाई लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बलदेव को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। गोविंद नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। 

थाना प्रभारी रिकेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर ऑटो की तलाश की जा रही है।