February 25, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के कम्युनिटी साइंस कॉलेज के रिसोर्स मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर साइंस विभाग में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई की मूल अवधारणाओं,उसके उपयोग तथा शैक्षणिक एवं दैनिक जीवन में उसके महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सीमा सोनकर – डीन, होम साइंस, डॉ. रश्मि सिंह – एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. संघमित्रा महापात्र – एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. अर्चना सिंह – एसोसिएट प्रोफेसर तथा डॉ. स्वप्निल सिंह – टीचिंग एसोसिएट और डॉ. एलेना – टीचिंग एसोसिएट उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सीमा सोनकर, डॉ. रश्मि सिंह तथा डॉ. एलेना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परिभाषा, उसके प्रकार, उपयोगिता तथा शिक्षा, शोध एवं उपभोक्ता विज्ञान के क्षेत्र में उसके अनुप्रयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार एआई तकनीक भविष्य में कार्य प्रणाली को अधिक सरल, तेज और प्रभावी बना सकती है। 

कार्यशाला में छात्रों ने भी सक्रिय भागीदारी की। छात्रा पूनम विश्वकर्मा के साथ-साथ प्रियंशी, भूमिका, मधु, पलक, जाह्नवी, प्रेरणा, दीपिका, दीपाली, प्राची, रजिता तथा उदिता सहित अन्य विद्यार्थियों ने एआई से संबंधित प्रश्न पूछे और व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। 

यह कार्यशाला अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रही। इससे प्रतिभागियों को नई तकनीकों के बारे में सीखने तथा अपने विषय में एआई के उपयोग को समझने का अवसर मिला। अंत में सभी प्रतिभागियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।