
संवाददाता
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के शाकभाजी विज्ञान विभाग ने जनपद के पतारा विकासखंड के पतारा गांव में मसाला उत्पादन तकनीकी विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया ।
इस कार्यक्रम में मसाला वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में बीज मसाले से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। क्योंकि इन फसलों में लागत कम होती है उन्होंने आजाद धनिया एक व आजाद मैथी दो की समय से बुवाई की सलाह दी। साथ ही कीट प्रबंधन के लिए भी किसानों को जागरूक किया।
शिविर में डा. आई एन शुक्ला ने मसाला फसलों के बेहतर प्रबंधन पर विशेष जानकारी दी। डॉ। राजीव कुमार पाल ने बताया कि यह परियोजना मसाला निदेशालय कालीकट केरल द्वारा वित्त पोषित है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक ओम प्रकाश ने की। इस कार्यक्रम में गांव के 75 से भी अधिक कृषकों ने सहभागिता की।






