
संवाददाता
कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में एक छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। उत्तरीपुरा चौकी क्षेत्र के पास एक गांव में तीन युवकों ने एक युवती और उसके रिश्तेदार के साथ मारपीट की। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो अब वायरल हो गया है।
वीडिओ वायरल होने से हरकत में आई बिल्हौर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करके युवती से अभद्रता और छेड़छाड़ करने वाले युवकों की पहचान कर ली।
एसीपी बिल्हौर अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान रामबक्स पुरवा गांव निवासी कुलदीप बहेलिया, अरुण बहेलिया व शिवम बहेलिया के रूप में हुई है। जांच के बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो 1 मिनट 17 सेकंड का है, जबकि दूसरा 45 सेकंड का है। वीडियो में दिख रहा है कि झाड़ियों के पास तीन युवक पीड़िता और उसके रिश्तेदार पर कई आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद दोनों के साथ मारपीट करते हैं। विरोध करने पर आरोपी गालियां देते हैं और युवती के साथ अश्लील हरकतें करते हैं।
पीड़िता उसी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। आरोपी युवक भी इसी इलाके के बताए जा रहे हैं।
बिल्हौर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करके कार्रवाई करेगी।






