March 4, 2026

—अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार की अपील।

संवाददाता
कानपुर।
अमेरिका द्वारा भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के विरोध में व्यापारियों ने कड़ा रुख अपनाया है। अब कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है। इसके विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किदवई नगर चौराहे पर प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिकी कंपनियों के पोस्टर जलाए। उन्होंने देशवासियों से अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की। 

कार्यक्रम में जिला संयुक्त महामंत्री के के गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश केसरवानी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज शुक्ला समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि ट्रम्प ने भारत के साथ विश्वासघात किया है।
उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों के बाहर स्वदेशी अपनाओ के बोर्ड लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नॉन वेज, मिल्क, उसके उत्पाद और कृषि उत्पादों की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। व्यापारियों का मानना है कि अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार करके अमेरिका को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में अखिलेश गुप्ता,शरद गुप्ता, नागेंद्र सिंह,देवराज जोशी, सिद्धार्थ मालपानी, मो क़ासिम, हिमांशु गुप्ता, सर्वेश शशि, कैलाश गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।