March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
उत्तर-मध्य रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से चित्रकूट रूट पर चलने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार, कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट एक्सप्रेस अब सुबह 11:05 बजे रवाना होगी। वापसी में चित्रकूट से यही ट्रेन दोपहर 2:40 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल शाम 7:55 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह से इंटरसिटी ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सुबह 6:45 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन वापसी में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रात 7:50 बजे पहुंचेगी।
रेलवे ने एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। हरियाणा में होने वाले 78वें अंतरराष्ट्रीय वार्षिक निरंकारी संत समागम के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यह समागम 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान 6 अक्तूबर से 7 नवंबर तक 26 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव दिल्ली मंडल के भोडवाल माजरी स्टेशन पर दिया जाएगा।