February 21, 2026

आ स. संवाददाता 

कानपुर। शहर के बडे सरकारी उर्सला अस्पताल में मंगल/बुधवार की दरमियानी रात आईसीयू विभाग में गोली चलने की आवाज से हडकम्प मच गया। देर रात हुए इस गोलीकाण्ड से पुलिस और अस्पताल प्रशासन सकते में हैं पहली बार इस तरह घटी घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। पिस्तौल से चली गोली आईसीयू के निकास द्धार को पार करते हुए नर्सिंग स्टेशन पर जा गिरी। घटना के बाद आईसीयू में कार्यरत स्टाफ डरकर बाहर की ओर भाग खडा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने चिकित्सा आधीक्षक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।उर्सला अस्पताल के निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल के अनुसार मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे आईसीयू में तेज धमाका हुआ। आईसीयू के स्टाफ ने जांच पड़ताल शुरू की तो देखा कि गेट में एक छेद है। जांच के दौरान स्टाफ को नर्सिंग स्टेशन पर गोली का खोखा पड़ा मिला। इसके बाद ममाले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार तिवारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अस्पताल परिसर में कई परिवार रहते है, रात में एक परिवार के घर पर प्रोग्राम चल रहा था, उसी दौरान हर्ष फायरिंग हुई है। फायरिंग करने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।उर्सला अस्पताल के आईसीयू में देर रात चली गोली की घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कॉलोनी में दबिश दी और कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को पकड़ने में सफलता भी हासिल कर ली  लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

Related News