March 28, 2026

संवाददाता 

कानपुर। एक युवक ने शादी से 1 महीने पहले फंदे से लटककर जान दे दी। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था। लेकिन घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। परेशान होकर वह शराब पीने लगा।
पिता का कहना है कि बेटा बाहर से घर आया। वह कमरे में चला गया। कमरे में बैठकर शराब पी। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और कोई आवाज भी नहीं आई।
इसके बाद उसकी मां कमरे में देखने गई। आवाज दी तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद घरवालों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो युवक कुंडे से गमछे का फंदा बनाकर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पूरा मामला शिवराजपुर थाना क्षेत्र के मक्कापुरवा दिनकरपुर गांव का है।
मक्कापुरवा दिनकरपुर गांव के रहने वाले राम बाबू प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी प्रीती, दो बेटे सूरज और शनि हैं। बड़ा बेटा सूरज भी प्राइवेट नौकरी करता था। पिता बाबू ने बताया- सूरज गांव की ही एक गैर बिरादरी की लड़की से प्यार करता था, जिससे उसकी अक्सर बातचीत होती थी।
बेटे की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। अगले महीने अप्रैल में सूरज की शादी होनी थी। लेकिन सूरज जिस लड़की से प्यार करता था, उससे शादी करना चाहता था। कुछ दिन से सूरज परेशान था और शराब पीने लगा था। वह हमेशा नशे में रहने लगा था।
दोपहर में बेटा घर आया। वह कमरे में चला गया। कमरे में बैठकर शराब पी। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाज नहीं खुला और कोई आवाज भी नहीं आई।
कुछ देर बाद घरवालों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो युवक कुंडे से गमछे का फंदा बनाकर लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही शिवराजपुर थाना पुलिस और फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच पड़ताल करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
शिवराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि युवक शराब का लती था। पूछताछ के दौरान पता चला कि उसकी अगले माह शादी होनी थी। कुछ प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।