March 4, 2026

संवाददाता
कानपुर।
कपाली गांव में लगातार बारिश के कारण मुख्य सड़क धंस गई है। इस सड़क के धंसने से गंगागंज होकर हेतपुर दूल, सुरार समेत कई गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
स्थानीय निवासी सोनू कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने कई बार पार्षद को सड़क की खराब स्थिति के बारे में अवगत कराया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सड़क की दुर्दशा से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि कपाली गांव में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है।
जल भराव की समस्या के कारण सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। इससे आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।