March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
नंदना गांव गढ़ेवा में ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों के पैर कट गए, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तीसरे घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार घाटमपुर की ओर से आ रहे थे। वहीं, ट्रैक्टर रोटावेटर जोड़े हुए घाटमपुर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई।
घायलों में रज्जन अली और इस्माइल अली शामिल हैं। तीसरा घायल व्यक्ति सुरार गांव, भौंती के पास का बताया जा रहा है। सभी घायलों को गंभीर हालत में इमरजेंसी अस्पताल रेफर किया गया है।
घटनास्थल पर नंदना चौकी इंचार्ज पहुंचे और मामले की जाँच की। 

स्थनीय लोगों ने बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर गढ़ेवा गांव का है।