February 19, 2026

संवाददाता
कानपुर।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। सभी सात कोर्सों के लिए काउंसलिंग भी शुरू हो गई हैं। प्रवेश के लिए पहली काउंसलिंग पूरी हो चुकी हैं। अब छात्र छात्राओं को अगली काउंसलिंग का इंतजार हैं।
विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण यादव ने बताया कि दूसरी काउसलिंग 2 और 3 जून को होगी। सीएसजेएमयू के शारीरिक शिक्षा और खेल विभाग के कोर्सेस में प्रवेश उन्हीं को दिया जाएगा, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया हो।
शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में कैरियर बनाने का छात्र-छात्राओं के पास सुनहरा अवसर हैं। बीपीईएस, बीपीएड, एमपीएड और बीएससी योगा साइंस में प्रवेश दिया जा रहा है।
बीपीईएस कोर्स 3 साल का हैं। इंटर के बाद इसमें प्रवेश दिया जा रहा हैंं। इसके लिए प्रति वर्ष 16200 रुपए फीस निर्धारित की गई हैं। बीपीएड का कोर्स 2 साल है इसमें ग्रेजुएशन 45 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होने वाले ही प्रवेश ले पाएंगे। इसकी प्रतिवर्ष की फीस 45825 रुपए निर्धारित की गई हैं।
एमपीएड का कोर्स 2 साल का है। इसमें 40 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसकी फीस 55200 रुपए प्रति वर्ष निर्धारित की गई हैं। बीएससी योगा साइंस का कोर्स 3 साल का है। इसमें भी 40 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इंटर के बाद इसमें प्रवेश ले सकते हैं। इसमें प्रति वर्ष 27200 रुपए निर्धारित किए गए हैं।
एमए योगा का कोर्स 2 साल है। इसमें 20 सीटों में प्रवेश होगा। इसमें प्रतिवर्ष 37300 रुपए फीस है। एमएससी योगा साइंस का कोर्स 2 साल का हैं। इसमें  37200 रुपए फीस प्रति वर्ष की हैं। पीजीडीवाईईडी का कोर्स 1 साल का है। इसमें 20 सीटों पर प्रवेश होगा। इसमें फीस 21700 रुपए प्रति वर्ष है।
सभी कोर्सो में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश हो रहा है। शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग में राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ग्राउण्ड उपलब्ध हैं। छात्र,छात्राओं को इस कोर्स को करने के बाद विभिन्न खेलों के खेल प्रशिक्षक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं योग शिक्षक के रूप में कैरियर बनाने का अवसर मिलता है। 

Related News