
संवाददाता
कानपुर। ककवन कस्बे के पुराने ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। परिसर के गेट के पास ही कूड़े का ढेर जमा है, जो स्वच्छता अभियान के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस क्षेत्र में महीनों से सफाई नहीं हुई है। परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जो कूड़ेदान गेट पर लगा होना चाहिए था, वह भी इसी कूड़े के ढेर में पड़ा हुआ है।
इस भारी गंदगी के कारण क्षेत्र में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का डर सता रहा है,ब्लाक गेट के दुकानदार राजू खान, अमीरुद्दीन, बबलू कश्यप, रामजी सिंह ने बताया महीनों से सफाई नही हुई है।
पंचायती राज विभाग के अधिकारी राजवीर ने बताया कि सूचना मिली है, सफाई कर्मी लगाकर सफाई कराई जाएगी।।






