
संवाददाता
कानपुर। नरवल थाना क्षेत्र करबिगवा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 75 वर्षीय शिवशंकर मिश्रा की मौत हो गई। उनके पड़ोसी बृजेंद्र सिंह उर्फ टीटू ने उन्हें डंडे से पीटा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी चकेरी पूर्वी अभिषेक पांडे ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी बृजेंद्र सिंह उर्फ टीटू के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।






